IITian से एक्टर और अब IPS: जानिए 'सिया के राम' फेमस अभय डागा की अनोखी सफलता की कहानी

IITian से एक्टर और अब IPS: जानिए 'सिया के राम' फेम अभय डागा की अनोखी सफलता की कहानी

By- Santosh Gupta | Time - 12:18 AM
मनोरंजन | टीवी शोज़ | Date - 24/05/25 

देश में हर साल लाखों युवा UPSC परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर अपने सपनों को साकार करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया से होते हुए UPSC की कठिन राह को चुना और आज वो एक IPS अधिकारी हैं।

'सिया के राम' फेम अभय डागा
image - wikipedia


IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग, फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम

भय डागा, जो आज एक आईपीएस अधिकारी हैं, कभी IIT खड़गपुर के होनहार छात्र रह चुके हैं। महाराष्ट्र के वर्धा के रहने वाले अभय ने बीवीबी लॉयड्स, विद्या निकेतन स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की।

इंजीनियरिंग के दौरान ही अभय का झुकाव थिएटर और एक्टिंग की तरफ हुआ। उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया और बाद में टीवी इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो 'सिया के राम' से, जिसमें उन्होंने अभिनय किया।

              

माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ी, चुनी UPSC की राह

IIT से पासआउट होने के बाद अभय ने 2018 में माइक्रोसॉफ्ट में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम शुरू किया। लेकिन मन कहीं और था। 2021 में उन्होंने अपनी हाई-सैलरी जॉब को छोड़ दिया और UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए।

तीन साल की मेहनत, त्याग और लगन के बाद अभय ने 2023 में UPSC CSE में 185वीं रैंक हासिल की और अब वो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में सेवा दे रहे हैं।

अभय डागा ना सिर्फ एक इंजीनियर और एक्टर रहे हैं, बल्कि उन्होंने यह साबित किया है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। अभिनय से लेकर प्रशासनिक सेवा तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उनके माता-पिता – प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र डागा और डॉ. मीना डागा – हमेशा उनके मार्गदर्शक रहे हैं।


इस कहानी से क्या सीख मिलती है?

अभय की कहानी हमें यह सिखाती है कि जीवन में कोई भी राह तय करना नामुमकिन नहीं होता – चाहे वो IIT की हो, एक्टिंग की या फिर UPSC की। अगर दिल में जुनून हो, तो हर मंज़िल आपके कदम चूम सकती है।


ये खबर भी पढ़ें :- हेरा फेरी 3 से पहले भी अक्षय कुमार की एक फिल्म छोड़ चुके हैं परेश रावल, इस अभिनेता ने ली थी उनकी जगह

ये खबर भी पढ़ें :भोजपुरी सिनेमा में छाईं साउथ की ये एक्ट्रेस! अपर्णा मलिक की कहानी जिसने लाखों दिल जीते

ये जानकारी हमें DNA HINDI से मिला है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ