संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत में कोविड-19, मामलों में तेज़ उछाल: ओपीडी पर दबाव, नए लक्षण उभर रहे – घबराएं नहीं, रहें सतर्क

चित्र
भारत में कोविड-19, मामलों में तेज़ उछाल: ओपीडी पर दबाव, नए लक्षण उभर रहे – घबराएं नहीं, रहें सतर्क विज्ञान | स्वास्थ्य विज्ञान  भारत में कोविड-19 मामलों में तेजी देखी जा रही है, जिससे ओपीडी पर दबाव बढ़ा है। दिल्ली सहित कई शहरों में मरीजों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ गई है। इस बार कर्कश आवाज, पानी जैसा दस्त, और हल्का बुखार जैसे नए लक्षण उभर रहे हैं। हालांकि अधिकतर मामले गंभीर नहीं हैं और मरीज 3-7 दिनों में ठीक हो रहे हैं। बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। टेस्ट और सावधानी अब भी ज़रूरी है।   Image By - social media भारत |  कोविड-19 न ई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोविड-19 मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिससे अस्पतालों की ओपीडी (Outpatient Department) में भीड़ अचानक बढ़ गई है। हालांकि यह लहर पहले जैसी गंभीर नहीं है, फिर भी इसके कुछ लक्षण और असर अलग दिखाई दे रहे हैं। खासकर दिल्ली में कोविड केस बढ़ने के साथ-साथ अन्य महानगरों के अस्पतालों में भी ओपीडी मरीजों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ी है। मरीजों में दिख रहे हैं नए लक्षण...

Bigg Boss 19: इन स्टार्स को शो से किया गया बाहर, इस बार सिर्फ टीवी और फिल्म सितारे होंगे शामिल

चित्र
  Bigg Boss 19: इन स्टार्स को शो से किया गया बाहर, इस बार सिर्फ टीवी और फिल्म सितारे होंगे शामिल By-  Santosh Gupta  | Time - 01:34 AM मनोरंजन | Bigg Boss  | Date - 29/05/25 Bigg Boss 19 का नया सीजन 30 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इस बार सिर्फ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे नजर आएंगे, यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार्स को बाहर कर दिया गया है। शो 5.5 महीने तक चलेगा और Bigg Boss OTT इस साल नहीं आएगा। कंटेस्टेंट्स की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन चर्चित चेहरों से संपर्क जारी है। B igg Boss 19 एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी को तैयार है। सलमान खान का ये रियलिटी शो हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा में है। बिग बॉस 18 के खत्म होते ही फैंस को नए सीजन का इंतजार था, और अब आखिरकार इसकी शुरुआत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कब शुरू होगा Bigg Boss 19? रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 इस साल 30 जुलाई से टीवी पर प्रसारित होगा। सलमान खान जून के आखिरी हफ्ते में प्रोमो शूट करेंगे। खास बात यह है कि इस बार शो की अवधि को बढ़ाकर 5.5 महीने कर दिया गया है, यानी ये सीजन जनवरी 2026 तक चलेगा। इस बार नह...

बिहार की राजनीति में हलचल : वायरल वीडियो के बाद तेजप्रताप यादव पर लालू यादव की सख्त कार्रवाई

चित्र
बिहार की राजनीति में हलचल : वायरल वीडियो के बाद तेजप्रताप यादव पर लालू यादव की सख्त कार्रवाई By-   R oshan Kumar  | Time - 10:15 PM राज्य |  बिहार  | Date - 27/05/25 बिहार की राजनीति में तेजप्रताप यादव पर वायरल वीडियो के बाद बड़ा बवाल मचा। लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए बाहर कर दिया। तेजप्रताप ने इसे षड्यंत्र बताया और सवाल उठाया कि क्या उनके साथ न्याय हुआ? तेजस्वी को समर्थन और उन्हें बहिष्कार – क्या यह समानता है? Image source : social media  बि हार की राजनीति में इन दिनों हलचल  मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो और तस्वीरों के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वायरल वीडियो और अनुष्का यादव का नाम चर्चा में वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में तेजप्रताप यादव एक युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनका नाम अनुष्का यादव बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वही युवती हैं जिससे तेजप्रताप बी...

नई वेब सीरीज: एक गलती, एक ऐप और मौत का खेल – ‘Knock Knock… कौन है?’ का सनसनीखेज ट्रेलर जारी

चित्र
 नई वेब सीरीज: एक गलती, एक ऐप और मौत का खेल – ‘Knock Knock… कौन है?’ का सनसनीखेज ट्रेलर जारी Image by - MX Player By-  Santosh Gupta  | Time - 04:15 PM मनोरंजन | वेव सीरीज़  | Date - 25/05/25 22 मई 2025 को Amazon MX Player पर आने वाली वेब सीरीज ‘Knock Knock... कौन है?’ का खतरनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक एडल्ट थ्रिलर है, जिसमें दोस्ती, जलन और एक मोबाइल ऐप के जरिए बदले की कहानी दिखाई गई है। गुस्से में लिया गया फैसला कैसे मौत के खेल में बदल जाता है, यही इसकी कहानी है। ट्रेलर में खौफ, रहस्य और सीरियल किलिंग की झलक मिलती है। अनिरुद्ध राजधरकर द्वारा निर्देशित यह सीरीज फ्री में स्ट्रीम होगी। गु स्से में लिया गया एक फैसला, और मोबाइल पर की गई एक चूक... किस तरह किसी की ज़िंदगी को पूरी तरह से उलट सकती है, यह जानना हो तो ‘Knock Knock… कौन है?’ देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है और इसके हर फ्रेम में डर, सस्पेंस और इमोशन का मिला-जुला तूफान दिखाई देता है। दोस्ती, प्यार और जलन की तकरार में उलझी एक ऐसी कहानी जो आपको झकझोर देगी...

मुंबई में हिंदी भाषियों पर हमला: क्या भाषा के नाम पर बढ़ रही असहिष्णुता भारत की एकता को चुनौती दे रही है?

चित्र
मुंबई में हिंदी भाषियों पर हमला: क्या भाषा के नाम पर बढ़ रही असहिष्णुता भारत की एकता को चुनौती दे रही है? By-   R oshan Kumar  | Time - 02:15 AM राज्य |  महाराष्ट्र     | Date - 25/05/25 हाल ही में मुंबई और आसपास के इलाकों में हिंदी भाषी मजदूरों पर हो रहे हमले चिंता का विषय हैं। यह सवाल उठता है कि क्या भारत जैसे विविधता भरे देश में भाषा की पहचान इंसानियत से बड़ी हो गई है? यदि संवाद और सहिष्णुता को जगह  न मिली, तो हमारी राष्ट्रीय एकता खतरे में पड़ सकती है। अब ज़रूरत है समझदारी, प्रेम और जिम्मेदार मीडिया की। महाराष्ट्र |  मुंबई ज ब भी मैं “भारत” का नाम लेता हूँ, मन में एक छवि उभरती है — रंगों से भरा देश, जहाँ हर भाषा, हर संस्कृति और हर परंपरा को अपनाया जाता है। लेकिन आज मन थोड़ा भारी है। क्योंकि यह वही भारत है जहाँ एक इंसान को सिर्फ इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उसने "हिंदी" में बात की। मुंबई में हिंदी भाषियों पर हमला: कब तक? हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों — खासकर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों — में जो घटनाएँ सामने आई हैं, वे बेहद चिंता का विषय...

कोरोना अलर्ट: दिल्ली में फिर बढ़ा खतरा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी , देश के अन्य राज्यों का भी हाल जानिए

चित्र
  कोरोना अलर्ट: दिल्ली में फिर बढ़ा खतरा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी ,  देश के अन्य राज्यों का भी हाल जानिए  विज्ञान | स्वास्थ्य विज्ञान  कोरोना अलर्ट: दिल्ली में बढ़े केस, देशभर में फिर बढ़ा खतरा देश में एक बार फिर कोरोना की वापसी ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में 23 एक्टिव केस मिलने पर एडवाइजरी जारी हुई है। अस्पतालों को तैयार रहने को कहा गया है। देश के अन्य राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गाजियाबाद, गुजरात और बंगाल से भी केस सामने आए हैं। सरकार सतर्क है, अब हमें भी सावधान रहने की ज़रूरत है। को रोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। वो भय, वो चिंता और वो सतर्कता—सब फिर से लौटती दिख रही है। इस बार शुरुआत हुई है राजधानी दिल्ली से, जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।  दिल्ली के अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, जरूरी दवाएं, वैक्सीन और बिस्तरों की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक बार फिर वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तक हर उपकरण को चालू हालत में रखने को कहा गया है। यह सब ...

IITian से एक्टर और अब IPS: जानिए 'सिया के राम' फेमस अभय डागा की अनोखी सफलता की कहानी

चित्र
IITian से एक्टर और अब IPS: जानिए 'सिया के राम' फेम स  अभय डागा की अनोखी सफलता की कहानी By-  Santosh Gupta  | Time - 12:18 AM मनोरंजन | टीवी शोज़  | Date - 24/05/25   देश में हर साल लाखों युवा UPSC परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर अपने सपनों को साकार करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की प्रेरणादायक कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया से होते हुए UPSC की कठिन राह को चुना और आज वो एक IPS अधिकारी हैं। image - wikipedia IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग, फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम अ भय डागा, जो आज एक आईपीएस अधिकारी हैं, कभी IIT खड़गपुर के होनहार छात्र रह चुके हैं। महाराष्ट्र के वर्धा के रहने वाले अभय ने बीवीबी लॉयड्स, विद्या निकेतन स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के दौरान ही अभय का झुकाव थिएटर और एक्टिंग की तरफ हुआ। उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया और बाद में टीवी इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्हें...

हेरा फेरी 3 से पहले भी अक्षय कुमार की एक फिल्म छोड़ चुके हैं परेश रावल, इस अभिनेता ने ली थी उनकी जगह

चित्र
  हेरा फेरी 3 से पहले भी अक्षय कुमार की एक फिल्म छोड़ चुके हैं परेश रावल, इस अभिनेता ने ली थी उनकी जगह By-  Santosh Gupta  | Time - 07:45 PM मनोरंजन | बॉलीबुड   | Date - 21/05/25 परेश रावल ने हाल ही में हेरा फेरी 3 छोड़ दी, जिससे बाबू भैया, राजू और श्याम की तिकड़ी टूट गई। इससे पहले भी वह अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 से हट चुके हैं, जिसमें उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल फीस विवाद के कारण हटे थे। हेरा फेरी 3 लेटेस्ट न्यूज़, ओएमजी 2 अपडेट, और परेश रावल न्यूज़ जानने के लिए पढ़ते रहें। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर दर्शकों में जितना उत्साह था, उतनी ही बड़ी निराशा तब देखने को मिली जब फिल्म से परेश रावल के हटने की खबर आई। बाबू भैया, राजू और श्याम की तिकड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। परेश रावल ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब परेश रावल ने अक्षय कुमार की किसी फिल्म से दूरी बनाई हो। इससे पहले...

भोजपुरी सिनेमा में छाईं साउथ की ये एक्ट्रेस! अपर्णा मलिक की कहानी जिसने लाखों दिल जीते

चित्र
 भोजपुरी सिनेमा में छाईं साउथ की ये एक्ट्रेस! अपर्णा मलिक की कहानी जिसने लाखों दिल जीते By-  Santosh Gupta  | Time - 02:45 PM मनोरंजन | भोजपुरी सिनेमा   | Date - 21/05/25 साउथ फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली अपर्णा मलिक अब भोजपुरी सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। 2023 में उन्होंने "सजनवा कैसे तेजब" से डेब्यू किया और रितेश पांडे संग नजर आईं। अरविंद अकेला और अंकुश राजा के साथ उनके गाने हिट हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं और वे खेसारी लाल व पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। अपर्णा की हालिया फिल्म " क्योंकि हर एक सास जरूरी होती है " यूट्यूब पर सराही जा रही है। वे अब भोजपुरी की नई स्टार बनती नजर आ रही हैं। भो जपुरी सिनेमा में इन दिनों कई नए चेहरे अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है – अपर्णा मलिक, जो अब दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। साउथ इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाली अपर्णा मलिक ने 2023 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और कम समय में लाखों लोगों की पसंदीदा बन गईं। साउथ से भोजपुरी तक का सफर अपर्णा मलि...

Jyoti Malhotra : बिहार, भागलपुर में 'जासूसी' की दस्तक? ज्योति मल्होत्रा के वीडियो के बाद इन 5 जगहों पर कड़ी निगरानी

चित्र
 Jyoti Malhotra : बिहार, भागलपुर में 'जासूसी' की दस्तक? ज्योति मल्होत्रा के वीडियो के बाद इन 5 जगहों पर कड़ी निगरानी By-  Santosh Gupta  | Time - 01:18 AM राज्य और शहर | Bihar News  | Date - 21/05/25   Bhagalpur Spy Alert News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके वीडियो में संवेदनशील जानकारी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने भागलपुर के कई अहम स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और संभावित जासूसी नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। Bihar | Bhagalpur  बि हार की धरती भागलपुर में हरियाणा की ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद बिहार के भागलपुर से जुड़े उनके कनेक्शन ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा ने साल 2023 और 2024 में बार-बार सुल्तानगंज और भागलपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अजगैबीनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों के वीडियो बनाए। इन वीडियो में संवेदनशील सूचनाएं होने की आशंका के चलते इन इलाकों में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। भागलपुर पुलि...